पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेशनल गेम्स में झारखंड 12वें स्थान पर खिसका

नेशनल गेम्स में झारखंड 12वें स्थान पर खिसका

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | केरलमें आयोजित 35वें राष्ट्रीय खेलों के नौवें दिन झारखंड के खाते में कोई पदक नहीं आया। मंगलवार को हॉकी के दोनों वर्गों के सेमीफाइनल में झारखंड को हार का सामना करना पड़ा। बालिका वर्ग में हरियाणा ने झारखंड को 3-1 से हराया। वहीं बालक वर्ग में सर्विसेज के हाथों झारखंड को 1-5 से हार का सामना करना पड़ा। पदक तालिका में झारखंड छह स्वर्ण, दो रजत और सात कांस्य समेत कुल 15 पदक लेकर 12वें स्थान पर पहुंच गया है। वहीं सेना खेल नियंत्रण बोर्ड ने 55 स्वर्ण, 16 रजत और 19 कांस्य समेत 90 पदक हासिल कर लिए हैं और पदक तालिका में वह पहले स्थान पर बरकरार है। दूसरे स्थान पर हरियाणा की टीम है।