पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खत्म हो चारों बागियों की विधायिकी : बाबूलाल

खत्म हो चारों बागियों की विधायिकी : बाबूलाल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चारनिलंबित विधायकों की ओर से शो-कॉज का जवाब नहीं आने के बाद झाविमो ने उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त करने के लिए मंगलवार शाम स्पीकर दिनेश उरांव को पत्र भेजा। अलग-अलग भेजे गए चार पत्रों में अनुरोध किया गया है कि संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत झाविमो के चार विधायक नवीन जायसवाल, अमर बाउरी, गणेश गंझू आलोक कुमार चौरसिया की विधायिकी खत्म की जाए। पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में झाविमो ने साेमवार को इन्हें निलंबित किया था। इससे पूर्व बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में झाविमो राजभवन पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। विधायकोंकी खरीद-फरोख्त कर रही भाजपा : पेज 4

ज्ञापन लेकर राजभवन पहुंचे मरांडी।

झाविमो के छह बागी विधायकों ने स्पीकर को पत्र लिखकर अलग गुट की मान्यता देने की मांग की है। पत्र में आग्रह किया गया है कि वे लोग झाविमो से अलग होकर भाजपा में जाना चाहते हैं। सदन में सत्ता पक्ष के साथ उनके बैठने की व्यवस्था हो। इधर, स्पीकर ने कहा है कि विधि विशेषज्ञों से राय के बाद वे फैसला लेंगे।