- Hindi News
- भवन निर्माण विभाग ने भेजा योजनाओं का बजट
भवन निर्माण विभाग ने भेजा योजनाओं का बजट
रांची | भवननिर्माण विभाग ने आगामी बजट के लिए अपनी योजनाओं की रूपरेखा योजना और विकास विभाग को भेज दिया है। इसमें राज्य में पांच नए अनुमंडल, दो समाहरणालय भवन और हाईकोर्ट भवन के निर्माण को लेकर राशि की व्यवस्था अगले वित्तीय वर्ष के बजट में करने का अनुरोध किया है। इसके अलावा भी छोटे-बड़े कई भवनों के निर्माण का प्रस्ताव बनाया गया है। इस साल भवन निर्माण विभाग के योजना बजट में 80 करोड़ का इजाफा किया गया है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में भवन निर्माण विभाग का योजना बजट 150 करोड़ का है। इसे बढ़ा कर इस साल करीब 230 करोड़ कर दिया गया है। माना जा रहा है कि राज्य सरकार इस साल कई नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेगी। वहीं विभाग वर्तमान वित्तीय वर्ष की बजट राशि का करीब 80 प्रतिशत खर्च कर चुका है।