पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेन रोड में रिक्शा के लिए अलग लेन बने : ओझा

मेन रोड में रिक्शा के लिए अलग लेन बने : ओझा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | राजधानीमें ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए ईमानदारी से पहल होनी चाहिए। एक ओर सीएम ने ट्रैफिक सुधार के लिए डीजीपी के साथ बैठक कर सार्थक पहल की, लेकिन दूसरी ओर मेन रोड में रिक्शेवाले और ठेला वालों पर रोक लगा दी। यह उचित नहीं है। उक्त बातें झारखंड जनशक्ति मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष उदय शंकर ओझा ने कही। ओझा मंगलवार को बिहार क्लब में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रिक्शा वालों को हटाने से अच्छा एक लेन पर चलने का निर्देश देते। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिन कार और बोलेरो जैसे वाहनों पर जुर्माना लगाकर छोड़ रहे हैं।