- Hindi News
- आजसू के 1 लाख वॉलेंटियर कल लेंगे िवकास की शपथ
आजसू के 1 लाख वॉलेंटियर कल लेंगे िवकास की शपथ
रांची | आजसूपार्टी के उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि 21 सितंबर को धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में पार्टी का शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसमें पार्टी के एक लाख प्रशिक्षित वॉलेंटियर को शपथ दिलाई जाएगी। समारोह में शामिल होने वाले सभी एक लाख स्वयंसेवक बूथ लेबल के कार्यकर्ता हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह समारोह झारखंड के शहीदों को समर्पित है, जिन्हें साक्षी मानकर कार्यकर्ता राज्य के नवनिर्माण और विकास की शपथ लेंगे। इस मौके पर स्थानीय कलाकार लोक कला और झारखंडी संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। मंच पर पार्टी के सभी विधायक, विधानसभा प्रभारी और केंद्रीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। समारोह के लाइव प्रसारण के लिए एलईडी स्क्रीन लगाए जा रहे हैं।
मीिडया से बात करते चंद्रप्रकाश चौधरी, नवीन जायसवाल अन्य।