- Hindi News
- महिलाओं को भा रहीं शानदार एंब्रॉयड्री वाली साड़ियां
महिलाओं को भा रहीं शानदार एंब्रॉयड्री वाली साड़ियां
हर 500 की खरीदारी पर लकी ड्रॉ का कूपन
मेलेमें हर खरीदारी पर 500 रुपए का कूपन दिया जा रहा है। मेला 28 सितंबर तक चलेगा। मेले के आयोजन में ब्लूमिंग बड्स की रीना अग्रवाल, आशा अग्रवाल, सरिता टिबड़ेवाल, ऋषिका नागपाल, सीमा अग्रवाल, ममता कुमारी, रेणु ढांढ़निया, चित्रा दीक्षित, प्रीति सिन्हा, उमा जैन समेत अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पाकिस्तानी कपड़ों फैशन के भी स्टॉल
पाकिस्तानीकपड़ों और फैशन के भी स्टॉल हैं। कोलकाता की टीम ने वहां की ज्वैलरी, कपड़े आदि को प्रदर्शित किया है।
फैशन फुट वेयर, मिक्सर ग्राइंडर भी उपलब्ध
मेलेमें कपड़ों के अलावा फुट वेयर, होम अप्लाएंस के सभी स्टॉल लगाए हैं। इसके अलावा घरों के सजावटी समान, गिफ्ट आइटम के भी स्टॉल लोगों की पंसद आए।
शॉर्ट, हाफ और फुल कुर्तियां अलग
फैशन प्वाइंट ( एग्जीबिशन सह सेल) में हैंडलूम-सूती की शर्ट और कुर्तियां और उस पर शानदार एंब्रॉयड्री महिलाओं को खूब भा रही है। डिजायन में शॉर्ट, हाफ और फुल कुर्तियां अलग अलग रंगों में खूब पसंद की जा रहीं हैं। साउथ के कॉटन में कांजीवरम की साड़ी मेले की रौनक बन गई है। वहीं साउथ कॉटन के सूट भी आकर्षण बने हुए हैं। कुर्तियां 300 से लेकर 30000 रुपए तक में उपलब्ध हैं।
कांजीवरम की साड़ी रौनक बन गई
डीबी स्टार >रांची
ब्लूमिंगबड्स सोसाइटी की ओर से दो दिवसीय फैशन प्वाइंट (एग्जीबिशन सह सेल) का आयोजन शनिवार को रेडिशन ब्लू में किया गया। इसका उद्घाटन मीरा मुंडा ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एक ही स्थान पर इतनी सारी वेरायटी का मिलना बड़ी बात है। उन्होंने ब्लूमिंग बड्स के कार्यों की सराहना की और कहा कि संस्था की ओर से हमेशा समाज हित में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। यह मेला महिलाओं के लिए नया अनुभव लेकर आया है। मीरा मुंडा ने मेले के सभी स्टॉल्स पर भी गईं और सदस्यों को प्रोत्साहित किया। उद्घाटन मौके पर सरला बिरला स्कूल की प्रिसिंपल रंजना सरावगी, विष्णु लोहिया, हरीश बियानी, श्रद्धा बियानी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थी।