पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भास्कर संवाददाता | रांची

भास्कर संवाददाता | रांची

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | रांची

झारखंडविकास मोर्चा विधायक प्रकाश राम गुरुवार रात मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ बंद कमरे में करीब आधा घंटे तक बात की। वे रात पौने दस बजे के करीब मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और सवा दस बजे तक वहां रहे। ताजा राजनीतिक घटनाक्रम के बीच प्रकाश राम की इस मुलाकात ने उनके भाजपा में शामिल होने के कयासों को और अधिक बल दिया है।

खबर है कि अगले एक दो दिनों में वे भाजपा में औपचारिक रुप से शामिल हो सकते हैं। उनकी यह मुलाकात इसी से जोड़ कर देखी जा रही है। माना जा रहा है कि प्रकाश राम ने भाजपा में शामिल होने को लेकर अपनी शर्तों को लेकर मुख्यमंत्री से बात की है। हालांकि दोनों नेताओं की तरफ से आधारिक रुप से इस मुलाकात पर कुछ भी नहीं कहा गया है। प्रकाश राम के भाजपा में शामिल होने की चर्चा पिछले कई दिनों से चल रही थी। लेकिन वे छह विधायकों के साथ भाजपा में शामिल नहीं हुए। हालांकि वे भाजपा नेताओं के साथ लगातार संपर्क में हैं। प्रकाश राम लातेहार से झारखंड विकास मोर्चा की टिकट पर जीत कर विधानसभा पहुंचे हैं।

उनके भाजपा में शामिल होने के बाद झारखंड विकास मोर्चा में प्रदीप यादव सिर्फ विधायक के रुप में रह जाएंगे।