पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पॉलिटिकल रिपोर्टर | रांची

पॉलिटिकल रिपोर्टर | रांची

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पॉलिटिकल रिपोर्टर | रांची

मुख्यमंत्रीरघुवर दास ने कहा कि नए विधानसभा भवन और नई रांची का शिलान्यास जल्द किया जाएगा। पूंजी निवेश के लिए यहां काफी लोग आनेवाले हैं। सरकार का फोकस इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने पर है। इसमें बैंकों की बड़ी भूमिका होगी। सिर्फ बड़े-बड़े उद्योगों को लोन देकर राज्य का सीडी रेशियो बढ़ाएं। लघु और कुटीर उद्योगों को भी लोन दें।

मुख्यमंत्री गुरुवार को होटल रेडिशन ब्लू में आयोजित राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की 50वीं त्रैमासिक समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत खाते खोलने में झारखंड ने शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। झारखंड बदल रहा है। ऐसे में बैंकों को भी बदलना होगा।

सीएम ने कहा अब सुदूरवर्ती गांव और शहर के स्लम एरिया में शिविर लगाकर बैंक खाता खोले जाने चाहिए। सीएम ने कहा कि राज्य के 40 लाख किसानों में से महज 15 लाख को ही केसीसी मिला है। शिविर लगाकर बचे हुए किसानों को कार्ड दें। अतिथियों का स्वागत एसएलबीसी के महाप्रबंधक जैन भूषण ने किया। मौके पर बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य महाप्रबंधक राजीव सक्सेना, केंद्रीय वित्त मंत्रालय के निदेशक मिहिर कुमार, विकास आयुक्त आरएस पोद्दार, प्रधान सचिव मृदुला सिन्हा ने भी विचार रखे।