पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीआईजी ने दिया योगदान

डीआईजी ने दिया योगदान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोगों का भरोसा बढ़ाएं, तभी मिलेगी सूचना : सुमन गुप्ता

रांची | रांचीजोन की नई आईजी सुमन गुप्ता ने कहा है कि बुनियादी पुलिसिंग पर जोर देना उनकी प्राथमिकता होगी। पुलिस को ऐसा माहौल बनाना होगा, ताकि आम जनता उनपर विश्वास कर सके। तभी पुलिस के पास सूचना भी आएगी। उनका प्रयास होगा कि अपराध नियंत्रण हो और घटना का अनुसंधान बेहतर तरीके से हो। ताकि गुनहगार को सजा मिल सके।

आईजी एमएस भाटिया से कार्यभार ग्रहण करने के बाद नए आईजी सुमन गुप्ता मीडिया के साथ बात कर रहीं थीं। गुरुवार की शाम आईजी गुप्ता ने पद संभालने के बाद मीडिया से कहा कि वे हर खुली चुनौती का सामना करने को तैयार हैं। बाहरी और अंदरूनी सभी प्रकार की चुनौती का सामना कर एक टीमवर्क की तरह काम करेंगे। क्योंकि मुश्किल चुनौती में सफलता का बीज छिपा होता है।

कार्यभार ग्रहण करतीं सुमन गुप्ता।