- Hindi News
- जनसेवा के लिए प्राइवेट सेक्टर की भूमिका सुनिश्चित करें : अनवर
जनसेवा के लिए प्राइवेट सेक्टर की भूमिका सुनिश्चित करें : अनवर
रांची | ऑक्सफैमइंडिया द्वारा एसडीसी सभागार में आयोजित एनुअल पार्टनर्स मीट का दूसरा दिन गुरुवार को संपन्न हुआ। ऑक्सफैम इंडिया नेशनल ऑफिस के प्रोग्राम डायरेक्टर शेख अनवर की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में बिहार झारखंड के पार्टनर्स शामिल हुए। बैठक में पार्टनर्स के लिए तय पांच साल की कार्यनीति का मूल्यांकन करते हुए प्राइवेट सेक्टर की भूमिका और उपयोगिता पर चर्चा की गई।