चैंबर ने की सुप्रियो के बयान की निंदा
रांची | चैंबरने झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा था कि, जिस राष्ट्र का राजा व्यापारी हो, उस राज्य की प्रजा भिखारी होती है। इस बयान की चैंबर, व्यापारी और उद्यमी समाज ने निंदा की है। एक प्रतिष्ठित राजनीतिक पार्टी के वरीय पदाधिकारी द्वारा ऐसा बयान देना दुर्भाग्यपूर्ण है। चैंबर मांग करता है कि झामुमो इसे वापस ले। चैंबर उपाध्यक्ष कुणाल अजमानी ने कहा कि जिस राज्य में व्यवसायियों का सम्मान नहीं, उस राज्य का विकास भी नहीं होता।