मेन रोड में रिक्शा पर रोक का विरोध
रांची | झारखंडयात्री संघ ने मेन रोड में रिक्शा पर रोक लगाए जाने का विरोध किया है। संघ के उपाध्यक्ष अशोक मुरारका, राजकुमार गुप्ता और प्रेमलता सुरीन ने कहा है कि मेन रोड में बिना कोई वैकल्पिक व्यवस्था किए आम लोगों से सवारी छीन ली गई है। मेन रोड में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की कोई व्यवस्था नहीं है। प्रशासन ने रिक्शा का परिचालन बंद कर लोगों को परेशानी में डाल दिया है।