- Hindi News
- सौरभ तिवारी ने जारी किया वर्ल्ड कप पर पोस्टल स्टैंप
सौरभ तिवारी ने जारी किया वर्ल्ड कप पर पोस्टल स्टैंप
क्रिकेटरसौरभ तिवारी ने गुरुवार को डोरंडा के मेघदूत भवन स्थित डाक कार्यालय में वर्ल्ड कप 2015 पर विशेष डाक टिकट और स्टांप स्मारिका शीट जारी किया। शीट में वर्ल्ड कप में भाग लेने वाले 14 देशों के राष्ट्रीय ध्वज को क्रिकेट बॉल के शेप में दिखाया गया है। बीच में चैंपियंस ट्रॉफी के साथ भारत के वर्ल्ड कप वर्ल्ड कप जीतने का साल अंकित है। एक शीट का मूल्य 400 रुपए है। पांच शीट के सेट का दाम 2,000 रुपए है, जिसमें 20 प्रतिशत छूट मिलेगी। सौरभ ने कहा कि भारत के जीतने की संभावना 70 प्रतिशत है। हमारे बैट्समैन टॉप टेन में हैं। स्पिनर भी अच्छे हैं। उन्होंने धोनी पर आशा जताई है।
चीफ पीएमजी सुजाता चौधरी ने बताया कि स्टांप को न्यूजीलैंड और इंडिया द्वारा संयुक्त रूप से जारी किया गया है।
विशेष डाक टिकट जारी करते हुए सौरभ तिवारी डाक विभाग के अधिकारी।