इबोला डिजीज इन्फ्लूएंजा पर शिविर
नामकुम | राष्ट्रीयस्वास्थ्य मिशन अंतर्गत आईडीएसपी कार्यक्रम के तत्वावधान में ‘पब्लिक हेल्थ प्रिपेयर्डनेस एंड रिस्पांस टू इबोला वायरस डिजीज एंड इन्फ्लूएंजा एच-1एन 1’ पर एक दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को आईपीएच सभागार नामकुम में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण की अध्यक्षता निदेशक प्रमुख डॉ. सुमंत मिश्रा ने की। प्रतिभागी के रूप में 13 जिलों के डिस्ट्रिक्ट रैपिड रिस्पांस टीम के चिकित्सक एवं एपीडेमिलोजिस्ट, रिम्स के पीएसएम विभाग के चिकित्सक, मेडिका सुपरस्पेशलिटी के परामर्शी तथा रांची एयरपोर्ट के चिकित्सक सम्मिलित थे। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बीमारी से बचाव हेतू की जाने वाली तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देना था।