पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं का राजभवन मार्च, पुलिस ने रोका

आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं का राजभवन मार्च, पुलिस ने रोका

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंडप्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन के बैनर तले आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं ने गुरुवार को राजभवन मार्च किया। जयपाल सिंह स्टेडियम से सेविका सहायिकाओं ने जुलूस निकाला, जो कचहरी चौक होते हुए राजभवन तक पहुंची।

राजभवन पहुंचने के बाद सेविका सहायिका मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने का प्रयास करने लगीं, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया। इसके बाद यूनियन की अध्यक्ष बीणा सिन्हा ने मौके पर उपस्थित मजिस्ट्रेट को सीएम के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से आंगनबाड़ी सेविका सहायिका का सेवा संवर्ग नियमावली बनाने, गुजरात की तरह आर्थिक लाभ और पेंशन देने, आंगनबाड़ी सेविका को ही पर्यवेक्षिका के रूप में नियुक्त करने, जीवन बीमा लागू करने, पोषाहार की राशि आंगनबाड़ी केन्द्रों पर उपलब्ध कराने सहित अन्य मांग की गई।

प्रदर्शन में कमला देवी, माधुरी पुरी, मीना चौरसिया, तिलेश्वरी देवी, सुमन कुमारी, गीता देवी, सीता तिग्गा, मीना चौरसिया, मुकुंद प्रसाद सहित अन्य नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सेविकाओं-सहायिकाओं के जुलूस मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने से पुलिस ने रोका।