पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रांची पटना के लिए नई एसी बस

रांची-पटना के लिए नई एसी बस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिहारस्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ने रांची के लिए नई बस सेवा शुरू की है। रांची से हर दिन सुबह आठ बजे लोगों को पटना ले जाने और लाने के लिए एसी बस की व्यवस्था की गई है। बस का किराया प्रति व्यक्ति 288 रुपए निर्धारित की गई है। यह बस रांची से सुबह आठ बजे खुलेगी और शाम पांच बजे पटना पहुंचेगी। पटना से रांची आनेवाले लोगों के लिए भी यही व्यवस्था है। बीएसटीडीसी के पीआरओ गजेंद्र सिंह ने बताया कि बसों की कमी के कारण 2009-10 में सुबह की बस बंद कर दी गई थी। लेकिन, अब चार नई बसें जाने से दोबारा इस रूट पर दिन के सफर के लिए भी दोनों ओर से बसें चलाई जाएंगी।