- Hindi News
- ऑटो से अवैध वसूली करने वालों पर होगी प्राथमिकी
ऑटो से अवैध वसूली करने वालों पर होगी प्राथमिकी
राजधानीके विभिन्न रूट पर बिना पड़ाव बंदोबस्ती के ऑटो से अवैध वसूली करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। नगर निगम की ओर से शुक्रवार को ट्रैफिक एसपी को इससे संबंधित पत्र भेजा जाएगा। दैनिक भास्कर के गुरुवार के अंक में ऑटो से करोड़ों की वसूली शीर्षक से प्रकाशित खबर के बाद ट्रैफिक एसपी वाईएस रमेश ने वसूली वाले स्थल का जायजा लिया। इस दौरान वसूली करने वालों को चिन्हित किया गया। ट्रैफिक एसपी ने किशोरी सिंह यादव चौक पर ऑटो की जांच स्वयं की। जांच के दौरान बिना परमिट के चल रहे 25 ऑटो को जब्त कर लिया गया। सभी ऑटो को पुलिस लाइन में भेज दिया गया है।
किशोरी सिंह यादव चौक पर बिना परमिट के चल रहे 25 ऑटो जब्त किए गए।
सीईओ ने लिया संज्ञान
निगमसीईओ ओमप्रकाश साह ने दैनिक भास्कर में प्रकाशित खबर पर संज्ञान लेते हुए कार्यालय प्रभारी को एक पत्र ट्रैफिक एसपी को भेजने का निर्देश दिया है, ताकि अवैध वसूली करने वालों पर कार्रवाई हो सके। उन्होंने कहा कि अवैध वसूली करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने रद्द किए गए वाहन पड़ाव की जांच कराने का भी निर्देश दिया।