खुशखबरी- बीएडका रिजल्ट कल
रांची| रांचीविवि प्रशासन ने 14 फरवरी को बीएड (2013-14) का रिजल्ट जारी करने की घोषणा की है। इससे पहले विवि अधिकारियों ने बैठक की। इसमें शुक्रवार को रिजल्ट का मॉडरेशन करने पर सहमति बनी। मालूम हो कि रांची विवि प्रशासन को हाईकोर्ट के उक्त आदेश की प्रति गुरुवार को मिल गई है, जिसमें बीएड कॉलेजों में विषयवार बाध्यता समाप्त कर दी गई है।