हेमंत प्रदीप यादव में गुफ्तगू
रांची | झाविमोविधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने गुरुवार को प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन से मुलाकात की। कांके रोड स्थित हेमंत के आवास पर गुरुवार शाम प्रदीप यादव पहुंचे। दोनों नेताओंं ने वर्तमान राजनीतिक हालात पर करीब आधे घंटे तक तक चर्चा की। छह झाविमो विधायकों के भाजपा में शामिल होने तथा बजट सत्र को लेकर दोनों नेताओं ने अपने-अपने विचार साझा किए। दोनों नेताओ के बीच इस बात की सहमति बनी कि सदन से लेकर सड़क पर मिलकर जन विरोधी नीतियों का विरोध करना है।