- Hindi News
- त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिले सीएम, कई मुद्दों पर बात
त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिले सीएम, कई मुद्दों पर बात
मुख्यमंत्रीरघुवर दास रात आठ बजे के करीब भाजपा मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिले। दोनों नेताओं के बीच अलग कमरे में लगभग एक घंटे तक बातचीत हुई। इस अवसर पर पार्टी के संगठन महामंत्री राजेंद्र सिंह भी मौजूद थे।
जानकारी के अनुसार तीनों नेताओं के बीच सरकार के काम-काज और मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हुई। झाविमो के छह बागी विधायकों के पार्टी में आने से बदली परिस्थितियों, इस मामले में झाविमो द्वारा उठाए जा रहे कदमों और इससे निपटने के लिए इसके कानूनी दांव-पेंच पर विस्तार से बातचीत हुई। बातचीत खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री पार्टी कार्यालय में मौजूद नेताओं कार्यकर्ताओं से भी मिले। उनका हाल-चाल लिया। इस अवसर पर पार्टी नेता ओम सिंह, पूर्व विधायक समीर उरांव, संजय जायसवाल, संजय पोद्दार, मो. रब्बानी, गुरबिंदर सिंह सेठी सहित कई लोग उपस्थित थे।