- Hindi News
- मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने पेयजल बिजली संकट पर की बैठक
मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने पेयजल बिजली संकट पर की बैठक
रांची | पेयजलएवं स्वच्छता आपदा प्रबंधन मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जलापूर्ति एवं बिजली के मुद्दों के अधिकारियों को तलब किया और अलग-अलग बैठक की। नेपाल हाऊस सचिवालय के कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में मंत्री ने आने वाली गर्मी में जल संकट हो, लंबी जलापूर्ति योजना शुरू करने, चापानल मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू करने के साथ टीआरडब्लू, केंद्रीय भंडार 11 केवी फीडर में लगे पुराने जर्जर कंडक्टर को शीघ्र बदलने का निर्देश दिया। बैठक में पेयजल विभाग के सचिव एपी सिंह, ऊर्जा विभाग के सचिव एस के जे रहाटे, अधीक्षण अभियंता, ईई सहित कई उपस्थित थे।