निजामुद्दीन मामले में दो निलंबित
रांची | पिछलीविधानसभा में धनवार के विधायक रहे निजामुद्दीन अंसारी को कोर्ट द्वारा सजा सुनाए जाने के मामले में समय पर सूचना नहीं देने के मामले में गिरिडीह के अपर सह प्रभारी लोक अभियोजक रंजीत सिंह एवं अपर लोक अभियोजक ब्रजेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। समय पर सूचना नहीं दिए जाने के मामले को उच्चतम न्यायालय के न्यायादेश का उल्लंघन कर्तव्य का पालन नहीं करने का दोषी माना गया। निलंबन का आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। निलंबित किए गए दोनों लोक अभियोजकों पर अलग से विभागीय कार्यवाही भी चलाई जाएगी। अधिसूचना में कहा गया है कि निलंबन की अवधि में दोनों लोक अभियोजकों का मुख्यालय गिरिडीह उपायुक्त का कार्यालय होगा। इस दौरान इन्हें जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।