पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोहन ने तैयार किए वर्ल्ड कप के लिए खास गीत

रोहन ने तैयार किए वर्ल्ड कप के लिए खास गीत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
70 एमएम के स्क्रीन पर दिखेगा इंडिया-पाक मैच

वर्ल्डकप का आगाज हो चुका है। आईसीसी वर्ल्ड कप-2015 में इंडिया का पहला मैच पाकिस्तान से होना है। मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में गजब की उत्सुकता देखने को मिल रही है। टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के शहर रांची में मैच को लेकर शहर के मल्टीप्लेक्स, शॉपिंग मॉल, रेस्टोरेंट्स में तैयारियां की जा रही हैं।

बड़ेपर्दे पर मैच का रोमांच : हिनूस्थित आईलेक्स में 70 एमएम के स्क्रीन पर वर्ल्ड कप-2015 के मैच दिखाए जाएंगे। शुरुआत 15 फरवरी को इंडिया-पाकिस्तान के मैच से होगी।

मॉकटेल के साथ मैच का मजा

स्प्रिंगसिटी मॉल हिनू में क्रिकेटप्रेमी लेमन एंड आईस फूडकोट में वर्ल्ड कप के मैच बडे़ प्रोजेक्टर पर लाइव देख सकते हैं। मैच के दौरान दर्शक लाइव कमेंट्री भी सुन पाएंगे।