- Hindi News
- महिलाओं के खिलाफ हिंसा रोके सरकार : एपवा
महिलाओं के खिलाफ हिंसा रोके सरकार : एपवा
रांची | महिलाओंके खिलाफ बढ़ती हिंसा के खिलाफ एपवा ने गुरुवार को प्रतिवाद मार्च निकाला। चितरपुर (रामगढ़) में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार आदिवासी लड़कियों को अविलंब न्याय दिलाने और नामजद आरोपियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर एपवा ने अपने स्थापना दिवस 12 फरवरी को गुरुवार को राज्यव्यापी प्रतिवाद अभियान चलाया। रांची में एपवा ने मुख्यमंत्री के नाम स्मार पत्र उपायुक्त को दिया।
प्रतिवाद अभियान का नेतृत्व ऐपवा झारखंड अध्यक्षा गुनी उरांव, मुख्यालय प्रभारी सोनी तिरिया, राज्य कमिटी नेता शांति सेन, ऐती तिर्की, सिनगी खलखो, ज्योति रानी सिंकु, अनिता टोप्पो, पोतो तिर्की, करमी कच्छप, फूलमनी, रतनी तिर्की, कमला एक्का, हीरामनि, शालिनी होरो, नाजिया खातून आदि ने किया।
महिला हिंसा के खिलाफ निकाला गया प्रतिरोध मार्च।