- Hindi News
- प्रेमिका से हुई छेड़छाड़ तो छुरा मारा, दो गिरफ्तार
प्रेमिका से हुई छेड़छाड़ तो छुरा मारा, दो गिरफ्तार
प्रेमिकाके साथ छेड़छाड़ की तो दूसरे ने छुरा मार कर जख्मी कर दिया। मामला संत जेवियर कॉलेज का है। इस संबंध में गुरुवार को लोअर बाजार थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी संत जेवियर कॉलेज के दो छात्र तारिक और रोहित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार बोकारो की रहने वाली निम्मी (काल्पनिक नाम) जेवियर कॉलेज में पढ़ती है। तारिक और रोहित भी बोकारो के ही हैं। गुरुवार को अपर बाजार के रहनेवाले संदीप पर निम्मी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है। संदीप विगत दो दिनों से निम्मी का प्रेमी बताते हुए उसके साथ बातचीत की। इसकी जानकारी तारिक को मिली। तारिक भी निम्मी का प्रेमी बताया गया है। छेड़छाड़ की सूचना मिलते ही तारिक और उसका दोस्त रोहित गुरुवार की दोपहर संदीप को कॉलेज के निकट धर दबोचा और उसपर छुरे से वार कर दिया। संदीप के बयान पर रोहित तारिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।