रांची-दुमका इंटरसिटी में लूटपाट
रांची-धनबाद | रांची-दुमकाइंटरसिटी में गुरुवार अहले सुबह हथियार के बल पर लुटेरों ने यात्रियों के साथ लूटपाट की। विरोध करने पर एक महिला यात्री को चाकू मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। तड़के 3:00 बजे धनबाद स्टेशन से ही हथियारों के साथ चार लुटेरे स्लीपर बोगी एस-थ्री में चढ़ गए। ट्रेन खुलते ही उन्होंने लखीसराय निवासी रेणु कुमारी पर रिवाॅल्वर तान दिया और बैग छीनने लगे। रेणु ने विरोध किया, तो एक अपराधी उनके हाथ पर चाकू मार दी और बैग लूट लिया। सात-आठ लोगों से करीब 50 हजार के सामान लूटने के बाद लुटेरे बरमसिया फाटक से पहले यार्ड के पास चलती ट्रेन से कूद कर भाग गए।