दीए ने बुझा दी दो जिंदगियां
भास्करन्यूज|बुंडू
बुंडूथाना क्षेत्र के कांची गांव स्थित मछुवा टोली में बुधवार की रात 10 बजे दीए की आग से एक दलित दंपती की मौत हो गई। मरनेवालों में 28 वर्षीय संजीत मछुवा उसकी 24 साल की प|ी सुमन देवी शामिल है।
जानकारी के अनुसार, मृतका सुमन देवी कोई काम कर रही थी। इसी क्रम में दीए की लौ से उसके कपड़े में आग लग गई। देखते ही देखते उसके शरीर का कपड़ा धू-धू कर जलने लगा। आग को बुझाने के लिए संजीत ने उसे कंबल से लपेटने का प्रयास किया, लेकिन आग बुझने के बजाय उसके कपड़े में भी लग गई। इसके बाद दोनों धू-धूकर जलने लगे। उनके चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर गहरी नींद में सोए पड़ोसियों की जब तक नींद खुलती, दोनों गंभीर से झुलस गए। बाद में उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर बुंडू अंचलाधिकारी राजेश कुमार, उपप्रमुख दिलीप साहू कांची ग्राम पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने मछुवा के परिवार के आश्रितों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। मृतक दंपती अपने पीछे सात वर्षीय एक लड़का छोड़ गए हंै, जो घटना के समय कमरे में ही सो रहा था। उसे यह भी नहीं मालूम कि उसके मां-बाप उसे छोड़ इस दुनिया से चले गए हैं। इधर, बुंडू पुलिस दंपती के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स, रांची भेज दिया।
कांची गांव में अपने घर के बाहर खड़ा अनाथ सात वर्षीय सुमित।