स्टैंडिंग कमेटी की बैठक बुलाने का आग्रह
रांची| वार्डनंबर 37 के पार्षद अरुण कुमार झा ने मेयर आशा लकड़ा और निगम सीईओ ओमप्रकाश साह को पत्र लिखकर 19 फरवरी को निगम स्टैंडिंग कमेटी की बैठक बुलाने का आग्रह किया है। झा के साथ चार जोन के अध्यक्षों ने भी पत्र के माध्यम से बैठक बुलाने का आग्रह किया है। मालूम हो कि स्टैंडिंग कमेटी की बैठक पिछले चार माह से नहीं हुई है।