पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 12 साल बाद रिम्स में बदली जा रही है चादर

12 साल बाद रिम्स में बदली जा रही है चादर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची| रिम्समें 12 साल के बाद आखिरकार चादर, तकिया, मेट्रेस बदलने का काम शुरू हुआ। गुरुवार को मेडिसिन विभाग से इसकी शुरुआत हुई। मेडिसिन आईसीयू में बड़ी मात्रा में सड़ी हुई चादर और कंबल मिले हैं। वार्ड के सभी पुरानी चादर, तकिया, मेट्रेस और कंबल हटा दिए गए हैं। एक-एक कर सभी वार्ड में यह प्रक्रिया जारी रहेगी। रिम्स प्रबंधन ने नर्सों से हर वार्ड की लिस्ट मंगवा ली है। पुराने बेड रोल बदलने के बाद सभी को जला दिया जाएगा। इससे पहले कंडेमेशन का काम 2002 में हुआ था।