थोक कारोबार सिर्फ पंडरा में हो : चैंबर
रांची|बाजार प्रांगणपंडरा में स्थानांतरित सभी अधिसूचित कृषि उपजों का थोक कारोबार बाजारा प्रांगण पंडरा में ही सुनिश्चित कराने की मांग रांची चैंबर ने की है। इस संबंध में एक प्रतिनिधिमंडल बाजार समिति, रांची के सचिव अजित कुमार सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने बाजार प्रांगण में स्थानांतरित सभी कृषि उपजों का थोक व्यवसाय बाजार प्रांगण पंडरा में ही सुनिश्चित कराने की मांग की। सचिव ने समिति के सभी सुपरवाइजरों को निर्देश जारी किया। इसमें अधिसूचित कृषि उपजों के बाजार प्रांगण के बाहर हो रहे थोक व्यापार को अविलंब रोकने तथा ये कारोबार बाजार प्रांगण में ही सुनिश्चित किए जाने का निर्देश जारी किया है। इसकी प्रतिलिपि रांची चेंबर को भी भेजी गई है। इस आशय की जानकारी रांची चैंबर के अध्यक्ष शंभू गुप्ता ने दी।