उसना चावल में नरमी का रुख जारी
रांची|उपभोक्ता मांगकमजोर रहने और मिलों में प्रोडक्शन बढ़ने के कारण उसना डैस चावल में नरमी का रुख है। गुरुवार को ये 25 रुपए प्रति क्विंटल तक नरम बिके। कारोबारी संजय माहूरी ने बताया कि इस वर्ष झारखंड में धान का उत्पादन काफी है। धान सस्ता होने के कारण भाव में नरमी का रुख है। उपभोक्ता मांग भी कमजोर है। गुरुवार को थोेक मंडियों में उसना डैस चावल 2220 से 2480 रुपए , नया कतरनी 2600 से 2700 रुपए, पुराना कतरनी 2800 से 3300 रुपए, जायका पुराना 4260 से 4300 रुपए, जायका नया 3800 रुपए, सोना चूर गुड डे 5500 रुपए क्विंटल बिके।