- Hindi News
- साइक्लिंग में सेना और केरल ने जीते स्वर्ण
साइक्लिंग में सेना और केरल ने जीते स्वर्ण
ताइक्वांडो में एक सिल्वर-एक ब्रांज
केरलमें चल रहे 35वें नेशनल गेम्स में गुरुवार को झारखंड की झोली में ताइक्वांडो गेम में एक सिल्वर और एक ब्रांज मेडल आया। इसमें प्रीति ने सिल्वर और परवीन अख्तर ने एक ब्रांज मेडल जीता। उधर, बॉक्सर अरुणा मिश्रा ने बॉक्सिंग के फाइनल में जगह पक्की कर ली है। गुरुवार को सेमीफाइनल में उन्होंने 75 किग्रा भार वर्ग ग्रुप में आंध्र प्रदेश की मरथम्मा सतिवदा को हराया। शुक्रवार को वह फाइनल में मणिपुर की बॉक्सर से भिड़ेंगी।
लॉन बाॅल खिलाड़ियों का हुआ स्वागत
उधर,नेशनल गेम्स में शानदार प्रदर्शन कर वापस आने पर झारखंड लॉन बाॅल खिलाड़ियों का गुरुवार को रांची में भव्य स्वागत किया गया। झारखंड लॉन बॉल टीम के खिलाड़ियों ने आठ में से सात पदक जीते। खिलाड़ियों का स्वागत करने वालों में झारखंड खेल विभाग के प्रतिनिधि, रांची जिला क्रीड़ा पदाधिकारी दलसिंगार राम समेत कई लोग शािमल थे।
वूशु में ब्रांज से करना पड़ा संतोष
गुरुवारको वूशु में झारखंड को ब्रांज मेडल से ही संतोष करना पड़ा। इसके 65 किलोग्राम भार वर्ग में राहुल मिंज, 52 किग्रा में अनासी बारला 60 किग्रा में कौशल्या कुमारी लोहरा को ब्रांज मेडल मिला।
ताइक्वांडो में पदक विजेता दोनों खिलाड़ी
रांची स्टेशन पर पहुंची लॉन बॉल टीम
अरुणा मिश्रा