तीन विकेट से जीती गैलेक्सी टीम
रांची | 24वेंकार्तिक उरांव मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को गैलेक्सी टीम ने बोकारो को तीन विकेट से हराया। पहले खेलकर बोकारो ने 30 ओवर में 189 रन बनाए। विक्की ने 54, कौशिक ने 41, विकास ने 38 रन जोड़े। रवि ने दो विकेट लिए। गैलेक्सी ने 193 रन बनाकर मैच जीत लिया। प्रशांत ने 75, जाकिर ने 25 रवि ने 23* रन बनाए। आशुतोष को तीन विकेट मिले। प्रशांत को मैन ऑफ मैच चुना गया।