आईजीआईटी, आरटीसी रांची जीती
रांची|बीआईटी मेसराके तत्वावधान में खेले जा रहे चेतन देवराज मेमोरियल पूर्वी क्षेत्र क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को आईजीआईटी सारंग, आरटीसी रांची, बीआईटी मेसरा निफ्ट हटिया टीम ने जीत दर्ज की। बीआईटी धनबाद ने 58 रन बनाए। जवाब में आईजीआईटी ने 59 जड़ दिए। वेस्ट शिवपुर ने छह विकेट पर 129 रन जड़े। इस लक्ष्य का पीछा कर आरटीसी रांची ने आठ विकेट पर 130 रन बना मैच जीत लिया।