रद्द हो सकता है ईचा डैम निर्माण
रांची. ईचाडैम निर्माण का प्रस्ताव रद्द हो सकता है। टीएसी की बैठक के बाद शनिवार को होटल बीएनआर चाणक्या में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह संकेत दिया। हेमंत ने कहा कि ईचा-खरकई डैम के निर्माण के दौरान लाखों की संख्या में आदिवासियों का विस्थापन होगा। एकीकृत बिहार में सरकार ने यह यह प्रस्ताव स्वीकृत किया था, पर बाद में इसमें कई खामियां देखने की मिली हैं। जनजातीय परामर्शदातृ परिषद की बैठक में आए प्रस्ताव पर चर्चा के बाद आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन की अध्यक्षता में एक कमेटी बनी। विधायक दीपक बिरुआ, गीता कोड़ा समेत स्वर्णरेखा परियोजना के प्रशासक इसके सदस्य होंगे। कमेटी 10 दिनों के अंदर में अपनी रिपोर्ट देगी। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर सरकार निर्णय करेगी।