पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिकारियों को भी नहीं है खाते की जानकारी

अधिकारियों को भी नहीं है खाते की जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरयूके परीक्षा नियंत्रक के नाम से खुले खाता का मामला तूल पकड़ने लगा है। शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने करीब डेढ़ घंटे तक विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परीक्षा विभाग में भी प्रदर्शन कर परीक्षा नियंत्रक को पद से हटाने की मांग की। साथ ही यह भी चेतावनी दी कि मामले की जांच शीघ्र नहीं कराई गई तो दुर्गा पूजा के बाद विवि मुख्यालय में अनिश्चत काल के लिए तालाबंदी की जाएगी।

गौरतलब है कि ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में आरयू के एग्जाम कंट्रोलर के नाम से करीब 17 साल से एकाउंट है। जिसमें परीक्षा फॉर्म शुल्क जमा करते समय स्टूडेंट्स सौ रुपए का डीडी जमा कर रहे थे। लेकिन, इस खाते के बारे में विवि के अधिकारियों को भी पता नहीं है।

एबीवीपी कार्यकर्ताओं से बातचीत के क्रम में प्रोवीसी और रजिस्ट्रार ने कहा कि खाता मामले को लेकर आरयू प्रशासन गंभीर है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि खाते पर रोक लगा दी गई है। अब इसमें तो कोई पैसा जमा कर सकता और निकाल सकता है। प्रदर्शनकारियों में याज्ञवल्क्य शुक्ल, अटल पांडेय, शशांक, आशुतोष, एस महतो, नीतीश भारद्वाज, आदर्श, संतोष महतो, विश्वजीत महतो शामिल थे।

13 खातों की मुझे है जानकारी: रजिस्ट्रार - रजिस्ट्रारडॉ. एके चौधरी ने कहा कि मुझे यूनिवर्सिटी के 13 खातों की जानकारी है। इसमें परीक्षा नियंत्रक के नाम का खाता नहीं है। इस खाते का मामला सामने आने के बाद विवि प्रशासन गंभीर है।

बैंक से आया ब्योरा

ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स ने आरयू प्रशासन को परीक्षा नियंत्रक के खाते से संबंधित ब्योरा सौंप दिया है। यह खाता वर्ष 1997 में ही खुला था। लेकिन, 1997 से 2007 तक लेनदेन का एक भी रिकार्ड विवि प्रशासन के पास नहीं है। वर्ष 2008 से खाते में लेनदेन का रिकार्ड है। शनिवार की संध्या विवि अधिकारियों की बैठक में बैंक के स्टेटमेंट ऑफ परीक्षा नियंत्रक द्वारा सौंपे गए कागजात पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में प्रोवीसी, रजिस्ट्रार, डीएसडब्ल्यू, डिप्टी रजिस्ट्रार शामिल थे।

आरयू के प्रोवीसी से बैंक खाते की जांच की मांग करते एबीवीपी कार्यकर्ता।

बैंक खाते का ऑडिट शीघ्र कराया जाएगा

^परीक्षा नियंत्रक के नाम से खुले खाता मामले को लेकर आरयू प्रशासन गंभीर है। परीक्षा नियंत्रक के नाम से बने खाते का ऑडिट कराया जाएगा। इसकी जांच वित्तीय विशेष