वीमेंस कॉलेज में लगी फैशन प्रदर्शनी
रांची. वीमेंसकॉलेज के फैशन डिपार्टमेंट में आयोजित दो दिवसीय प्रदर्शनी का समापन शनिवार को हुआ। झारक्राफ्ट के सहयोग से आयोजित प्रदर्शनी में फैकल्टी और स्टूडेंट्स ने जमकर खरीदारी की। इसमें छात्राओं द्वारा निर्मित वस्तुओं को सराहा गया। प्राचार्य डॉ. मंजु सिन्हा ने बताया कि इस तरह की प्रदर्शनी भविष्य में भी लगनी चाहिए। उन्होंने इसमें शामिल छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। मौके पर फैकल्टी अौर छात्राएं उपस्थित थीं।