पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विजय दशमी उत्सव का आयोजन आज

विजय दशमी उत्सव का आयोजन आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | राष्ट्रीयस्वयं सेवक संघ की ओर से विजय दशमी उत्सव का आयोजन रविवार को किया गया है। इस अवसर पर सुबह 9.30 बजे पथ संचलन (परेड) का आयोजन किया जाएगा। इसमें रांची महानगर के सभी स्वयं सेवक पूर्ण गणवेश (ड्रेस) में रहेंगे। पथ संचलन हरमू पटेल पार्क से निकलकर, सहजानंद चौक, कडरू, एजी कॉलोनी और सहजानंद चौक होते हुए वापस पटेल चौक पहुंचेगी। पटेल पार्क में पहुंचकर सभी स्वयं सेवक विजय दशमी उत्सव में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आरएसएस के क्षेत्र संपर्क प्रमुख अनिल ठाकुर करेंगे। इसकी अध्यक्षता आदिवासी विकास परिषद के महासचिव तेज प्रताप भगत करेंगे।