- Hindi News
- 44 से अधिक इवेंटों से सर्वश्रेष्ठता का प्रदर्शन करेंगे संत जेवियर्स के स्टूडेंट्स
44 से अधिक इवेंटों से सर्वश्रेष्ठता का प्रदर्शन करेंगे संत जेवियर्स के स्टूडेंट्स
रांची | संतजेवियर्स कॉलेज के स्टूडेंट्स राजधानी ही नहीं देश में शिक्षा के क्षेत्र में विशेष पहचान रखते हैं। चाहे कविता लेखन हो या डिबेट, स्लोगन राइटिंग हो या क्रिएटिव राइटिंग, कोलाज मेकिंग, रंगोली, फेस पेंटिंग अथवा कबाड़ से जुगाड़ बनाने का मामला जेवेरियंस अपने प्रस्तुति से यह साबित करते हैं कि वे किसी से कम नहीं हैं। इन्हीं तमाम इवेंटों को लेकर संत जेवियर्स कॉलेज में इस साल भी 13 से 16 फरवरी तक अभ्युदय नाम से जेवियरोत्सव-2015 का आयोजन किया जा रहा है। अभ्युदय का उदघाटन 13 फरवरी को दिन के 10 बजे कॉलेज परिसर में आईजी (मुख्यालय) एमएस भाटिया करेंगे। विशिष्ट अतिथि दूरदर्शन के उप महानिदेशक डॉ. शैलेश पंडित होंगे। मौके पर प्रिंसिपल फादर डॉ. निकोलस टेटे एसजे, कॉलेज रेक्टर फादर विनोद बिलुंग, वाइस प्रिंसिपल फादर नबोर लकड़ा, फादर स्वर्ग तिग्गा समेत अन्य तमाम जेसुइट पुरोहित कॉलेज के प्रोफेसर्स शिक्षक रहेंगे। ये जानकारी कल्चरल प्रोग्राम इंचार्ज डॉ. कमल कुमार बोस ने प्रेसवार्ता में दी। इसमें कॉलेज के 10 हजार स्टूडेंट्स 44 से अधिक इवेंटों में अपने सर्वश्रेष्ठता का प्रदर्शन करेंगे।