पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निरुपेंद्र बने माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष

निरुपेंद्र बने माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंडमाध्यमिक शिक्षक संघ के तीसरे राज्यस्तरीय महाधिवेशन में 20 प्रस्ताव पारित किए गए। देवघर में पिछले दिनों हुए महाधिवेशन में राज्य स्तरीय सांगठनिक चुनाव भी कराया गया। इसमें अध्यक्ष निरुपेंद्र कुमार सिंह (देवघर) को चुना गया। महाधिवेशन में सरकार से मांग की गई कि 24 वर्षों की सेवा के बाद एसीपी का लाभ राजकीयकृत उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों और प्लस टू शिक्षकों को भी दिया जाए। इसके साथ ही राज्यकर्मियों की तरह राजकीयकृत उवि के प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों और प्लस टू शिक्षकों को जनवरी 2006 से तीन प्रोन्नति का लाभ देने की मांग की गई। राजकीयकृत विद्यालयों में कार्यरत लिपिकों का वेतन समाहरणालय में कार्यरत लिपिकों के समान यथावत रखने का आदेश पारित किया जाए। राजकीयकृत उवि में नव नियुक्त शिक्षकों को डीईओ कार्यालय में दिए गए योगदान तिथि से वेतन भुगतान किया जाए। अल्पसंख्यक विद्यालयों के शिक्षकों को राजकीयकृत उवि के शिक्षकों की तरह दिसंबर 2004 से अंशदायी पेंशन योजना लागू किया जाए। राजकीयकृत उवि के प्रधानाध्यापकों को ग्रेड पे 6600 रुपए दिया जाए।

चुनेगए पदाधिकारी : राज्यस्तरीय सांगठनिक चुनाव में उपाध्यक्ष गोवर्धन कुमार अधिकारी, वीरेंद्र कुमार पांडेय, मो. फारुख आजम, डॉ. सुधाकर द्विवेदी, वीरभद्र पांडेय को चुना गया। महासचिव गंगा प्रसाद यादव को बनाया गया है। संगठन सचिव काली नाथ झा और संयुक्त सचिव छोटन लोहरा, मुरारी प्रसाद सिन्हा, सुरेंद्र कुमार दूबे, प्रभात कुमार सिंह और गौरी शंकर नाग को चुना गया है। संयुक्त संगठन सचिव डॉ. राम प्रवेश पांडेय, बबिता कुमारी दास, कोषाध्यक्ष जगन्नाथ प्रसाद सिंह, परीक्षा समिति के अध्यक्ष मोहन झा, परीक्षा समिति के सचिव सतीश कुमार सिंह, परीक्षा समिति के संयुक्त सचिव डॉ. लाल शंकर पाठक, करम चंद्र राम, आशुतोष पांडेय, अरुण कुमार झा और अंकेक्षक साधुशरण राम को बनाया गया है।