पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों को धर्मों का सम्मान करना सिखाना होगा : मथारु

बच्चों को धर्मों का सम्मान करना सिखाना होगा : मथारु

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | डोरंडास्थित एसएम कंप्यूटर्स संस्थान के 21वें स्थापना दिवस के अवसर पर टेक्निकल एजुकेशन एंड सोशल ट्रस्ट की ओर से ‘राष्ट्रीय एकता के लिए सभी धर्मों का सम्मान जरूरी’ विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। संस्था के निदेशक मंजर इमाम ने कहा कि देश को विकास की दिशा में ले जाने के लिए हम सभी का फर्ज है कि धर्मनिरपेक्ष धार्मिकता का पालन करें। गुड न्यूज सेंट के निदेशक राकेश पाल ने कहा कि सबसे पहले हमें धर्म की सही परिभाषा सीखनी होगी। शिक्षक डॉ. शहनवाज कुरैशी ने कहा कि जिस प्रकार से भारतीय समाज ने सदियों से गंगा-जमुनी तहजीब को संजो कर रखा है, ऐसा उदाहरण दुनिया के किसी देश में नहीं मिलता। ज्योति सिंह मथारु ने कहा कि हमें अपने बच्चों को दूसरे धर्मों का सम्मान कराना सिखाना होगा। परिचर्चा में देवेश कुमार, पंकज कुमार, औरंगजेब खान, प्रियंका कुमारी, वारिस कुरैशी, शमीम, माधुरी तिर्की, नेहा, हेना, सबीना, जेवियर एक्का, शाकिब आदि ने विचार व्यक्त किया।