तीन िवषय के परीक्षा देने का मौका
रांची | रांचीविव के ऑटोनॉमस रांची कॉलेज में फिफ्थ सेमेस्टर के सब्सिडियरी सब्जेक्ट की परीक्षा देने का मौका मिला है। इतिहास, हिंदी और अंग्रेजी की परीक्षा में जो स्टूडेंट्स अनुपस्थित रहे हैं, वे शामिल हो सकते हैं। इतिहास की परीक्षा 19 फरवरी को होगी। वहीं हिंदी और अंग्रेजी की परीक्षा 20 को 11 बजे से होगी। परीक्षा दे चुके छात्रों को फिर से शामिल होने की आवश्यकता नहीं है। यह जानकारी कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक ने दी।