लाखों की अवैध लकड़ी जब्त
रांची | रांचीपूर्वी क्षेत्र के डीएफओ राजीव लोचन बक्शी ने गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रक से पांच लाख रुपए की अवैध गम्हार की लकड़ी जब्त की। बक्शी ने बताया कि अहले सुबह चार बजे 407 ट्रक (जेएच 01 बी 9296) में लाद कर अवैध गम्हार की लकड़ी रांची की ओर ले जाया जा रहा था। इस क्रम में बीआईटी मेसरा के सामने ट्रक को लकड़ी समेत जब्त कर लिया गया।