सीता सोरेन के चालक की गवाही जारी
रांची|हॉर्स ट्रेडिंगमामले में आरोपी विधायक सीता सोरेन के चालक प्रमोद पांडेय की गवाह गुरूवार को भी जारी रही। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश सत्यप्रकाश की अदालत में गवाह प्रमोद पांडेय का जिरह किया गया। जिरह करनेवालों में आरोपी आरके अग्रवाल, पवन धूत, विधायक सीता सोरेन और राजेंद्र मंडल के अधिवक्ता थे। मामले की सुनवाई शुक्रवार को भी जारी रहेगी। वहीं दूसरी तरफ आय से अधिक संपति अर्जित करने के आरोपी पूर्व विधायक हरिनारायण राय के खिलाफ भी अदालत में सुनवाई हुई। मामले में सीबीआई की तरफ से गवाह कुंदन कुमार सिंह को पेश किया गया।