बीपीएल सूची का सर्वे हो : कांग्रेस
रांची. प्रदेशकांग्रेस के सचिव निरंजन पासवान ने रांची नगर निगम क्षेत्र में बीपीएल सूची का फिर से सर्वे कराने की मांग मुख्यमंत्री से की है। उन्होंने कहा कि आपूर्ति कार्यालय द्वारा जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों को बीपीएल की जो सूची भेजी गई है उसमें काफी नाम गायब हैं। इससे इस महंगाई में बीपीएल परिवार को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए फिर से सर्वे कराकर बीपीएल सूची से वंचित लोगों के नाम इसमें जोड़े जाएं।