पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएवी गांधीनगर और मोरहाबादी जीते

डीएवी गांधीनगर और मोरहाबादी जीते

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. तीनदिवसीय आरपी द्विवेदी लेग क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। इसका उद्घाटन झारखंड राज्य लेग क्रिकेट संघ के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह और रौनी सिंह ने किया। उद्घाटन मैच में डीएवी गांधीनगर की टीम ने 104 रन बनाए। जवाब में ज्ञानोदय की टीम 10 ओवर में 45 रन ही बना पाई। दूसरे मैच में मोरहाबादी-11 और कमडे़-11 के बीच खेला गया। मैच को मोरहाबादी की टीम ने 39 रनों से जीत लिया। इस अवसर पर आशुतोष द्विवेदी, अर्चना कुमारी, रवि कुमार, गोविंद झा राणा, संजीव अग्रवाल, अमित कुमार, अशोक बेदिया, बबलू महतो मौजूद थे।