ट्राइ ब्रेकर में जीता आरटीसी
रांची. ओरमांझीस्पोर्ट्स अकेडमी कच्चू के तत्वाधान में खेली जा रही शहीद सोनाराम महतो फुटबॉल टूर्नामेंट में शनिवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में आरटीसी क्लब ने हुंडरू क्लब को ट्राइ ब्रेकर में 5-4 से हरा दिया। दूसरे मुकाबले में बरियातू ने कुटे को 5-3 से हराया। यह जानकारी पंचित महतो ने दी।