रांची. सुपरडिवीजन के सुपर लीग में ऊर्जा विकास निगम और झारखंड ज्योति क्लब चुट्टू के बीच खेला गया मैच गोल रहित बराबरी पर छूटा। एचईसी के नेहरू स्टेडियम में खेले गए मैच में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने गोल करने को लेकर कई मौके गवाएं और मैच बेनतीजा रहा।