कराटे ग्रेडिंग में 101 बालिका सफल
रांची. इंटरनेशनलमार्शल आर्ट अकादमी एवं वर्ल्ड विजन इंडिया रांची के तत्वावधान में हटिया, मनहोरा एवं करमटोली ने आयोजित ग्रेडिंग परीक्षा में 101 बालिका सफल घोषित की गई। कराटेकारों को प्रमाण-पत्र एवं बेल्ट वितरण किया गया। इस मौके पर सुनील किस्पोट्टा, मितुल नायक, अनिल किस्पोट्टा, राकेश तिर्की, मोहिनी रितिका टोप्पो, मोनिका वर्मा उपस्थित थे।