खरसीदाग-ए और डॉन बास्को जीते
रांची. हेसागमें खेले जा रहे जुबली हॉकी प्रतियोगिता में शनिवार को खरसीदाग-ए और डॉन बास्को हॉस्टल की टीमें अपने-अपने मैच जीतकर पूरे अंक अर्जित किए। खरसीदाग ने रेलवे कॉलोनी को 2-0 से पराजित किया। दूसरे मैच में डॉन बास्को हॉस्टल ने प्रेमनगर को 2-1 से हराया। एक अन्य मैच में तुंबागुटू और गितिलपीड़ी का मैच गोलरहित रहा।